आरजे महविश और युजवेंद्र चहल एक अच्छे दोस्त हैं दोनों कई बार साथ में अपनी फोटो भी शेयर कर चुके हैं और एक दूसरे के अच्छे कामों को लेकर खुशी भी दिखा चुके हैं। ऐसे में महविश ने फ्री प्रेस जनरल से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी लाइफ और युजवेंद्र चहल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “एक समय आया था जब मुझे लगा कि गिव अप कर दूं क्योंकि मैं कुछ फेक ट्रोल्स और अफवाह को वह बिल्कुल भी एडस्ट नहीं कर पा रही थीं। मैं सोचती थी ये लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं बस एक लड़की हूं जो अपनी लाइफ जीने की कोशिश कर रही हूं। ये लोग मेरे साथ इतना मतलबी क्यों हो रहे हैं जबकि उन्हें सच्चाई के बारे में कुछ पता भी नहीं है। मेरा मन किया कि मैं सब छोड़ दूं, सोशल मीडिया, पब्लिक लाइफ।”