फैमिली मैन' फेम एक्टर रोहित बासफोर असम के रहने वाले थे। हाल ही में वह मुंबई से अपने होमटाउन असम लौटे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकले थे और इस ट्रिप की जानकारी उन्होंने अपने परिवार को भी दी थी। लेकिन जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन नहीं उठा। थोड़ी ही देर बाद एक दोस्त ने कॉल कर रोहित की मौत की खबर दी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया और मातम पसर गया।