बता दें कि इस सीरीज की कहानी 1970 के दशक की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें जासूसी, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य की कहानी को दिखाया है। सीरीज में प्रतीक गांधी इंटेलिजेंस ऑफिसर विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा इस सीरीज में सनी हिंदुजा, सुहैल नय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।