31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी को विस्फोट से उड़ाया, पांच की मौत

Blast in pakistan: क्वेटा में जोरदार धमाके में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत पुलिस के मुताबिक इस धमाके में 38 अन्य लोग घायल हो गए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 31 Jul 2019, 2:44 PM IST

blast

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया। जोरदार धमाके में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है।

अमरीका के लिए तालिबान बना चुनौती, शांति वार्ता को लेकर पाक पर निर्भर

बाबा खान चौक के पास धमाका

पुलिस के अनुसार यह विस्फोट नगर पुलिस थाना अंतर्गत बाचा खान चौक के पास हुआ। यहां खड़े पुलिस के वाहन को निशाना बनाया गया। धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य लोग घायल हो गए। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कश्मीर पर मध्यस्थता से भारत ने किया इनकार तो तिलमिला उठा पाकिस्तान

घायलों में एसएचओ भी शामिल

पुलिस के अनुसार घायलों में अतिरिक्त थाना प्रभारी (एसएचओ) भी शामिल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में पाक सरकार के खिलाफ आम नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि सरकार यहां की आम जनता को नाकार रही हैं। ऐसे में यहां के लोगों में विद्रोह फैल रहा है। हालांकि इस घटना में किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसे कहना कठिन होगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..