PML-N के कार्यकर्ताओं ने मरियम के समर्थन में नारे लगाए, क्योंकि पुलिस ने पार्टी के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में मीडिया से बात करते हुए मरियम नवाज ने कहा कि वह सरकार को पांच साल देने को तैयार हैं लेकिन लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। मरियम का बयान सीधे तौर पर प्रधानमंत्री इमरान खान के उपर तंज था।