31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: FIA ने गुजरांवाला से भारतीय जासूस को पकड़ने का किया दावा

FIA ने कहा कि पंजम तिवारी पिछले 10 वर्षों से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के साथ गुजरांवाला में रह रहा था पंजम तिवारी ने धर्म बदलकर गुजरांवाला के रहने वाले कामरान की बहन से शादी की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Aug 2019, 7:48 AM IST

पंजम तिवारी

गुजरांवाला।कुलभूषण जाधव मामले पर करारी हार मिलने से बौखलाए पाकिस्तान ने एक और भारतीय जासूस पकड़ने का दावा किया है। पाकिस्तान का दावा है कि संघीय जांच एजेंसी ( FIA ) ने शुक्रवार को गुजरांवाला से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 10 वर्षों से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के साथ शहर में रह रहा था।

FIA के अनुसार, बनारस के रहने वाले पंजम तिवारी ने 2009 में दुबई में गुजरांवाला के रहने वाले कामरान से मुलाकात की। कुछ समय बाद कामरान की मदद से तिवारी पाकिस्तान आ गए।

पाकिस्तान: PM इमरान खान ने इस शख्स को ट्विटर पर किया अनफॉलो, मचा बवाल

उप निदेशक FIA आमिर नवाज ने मीडिया को बताया कि तिवारी ने अपने दोस्त के माध्यम से एक कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र ( CNIC ) सहित दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया। सभी दस्तावेजों में नाम बदलकर बिलाल कर दिया और एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली।

तिवारी ने बदला अपना धर्म

उन्होंने बताया कि तिवारी साथ ही कामरान समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को तिवारी को पांच दिन के लिए FIA की हिरासत में भेज दिया गया है।

FIA के उप निदेशक ने कहा कि तिवारी को उनकी रिमांड पूरी होने के बाद अदालत के सामने पेश किया जाएगा। तिवारी ने FIA को दिए अपने बयान में कहा कि वह कामरान से दुबई में मिले थे जो कि उसका बिजनेस पार्टनर है। बाद में उनसे प्रेरित होकर उन्होंने अपना धर्म बदल लिया।

पाकिस्तान ने पंजाब' से 'भारतीय जासूस' पकड़ने का दावा किया

उन्होंने आगे कहा कि एक मानव तस्कर ने उसे पाकिस्तान ले आया था जहां उसने कामरान की बहन से शादी की थी और उसके तीन बच्चे हैं। तिवारी ने कहा, वह अपना धर्म बदलने के बाद भारत लौटने से डरते थे।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पाकिस्‍तान ने दावा किया कि उसने एक 'भारतीय जासूस' को गिरफ्तार किया है। इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से पकड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह यहां पर जासूसी कर रहा था।

पुलिस ने बताया था कि पकड़े गए भारतीय 'जासूस' की पहचान राजू लक्ष्‍मन के रूप में की गई है। बुधवार को राजू को लाहौर से 400 किमी दूर डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना था कि राजू लक्ष्‍मण बलूचिस्‍तान से डेरा गाजी खान जिले में दाखिल हो रहा था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.