22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK में भारतीय सेना का खौफ, कुरैशी बोले- China विवाद से ध्यान भटकाने के लिए हमला कर सकता है भारत

HIGHLIGHTS पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ( pakistan foreign minister shah mehmood qureshi ) ने आरोप लगाया है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला ( Attack On pakistan ) कर सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चीन विवाद ( India China Border Dispute ) से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है। कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारत ने पाकिस्तान ( Pakistan ) में हमला करने का दुस्साहस किया तो हम पूरी ताकत से उसका जवाब देंगे।
2 min read
Google source verification
Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi

India may attack on Pakistan to divert attention from China dispute: Shah Mehmood Qureshi

इस्लामाबाद। भारत और चीन ( India China Tension ) के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव चल रहा है। बीते सप्ताह सोमवार को गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए, लेकिन भारतीय सेना ( Indian Army ) के जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों ( Chinese Army ) के होश उड़ा दिए और 40 से अधिक चीनी जवानों को ढेर कर दिया। हालांकि चीन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। अमरीकी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने इस बात की तस्दीक की है।

चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सेना के इस पराक्रम को देखते हुए पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान को फिर से बालाकोट एयर स्ट्राइक ( Balakot Air Strike ) और सर्जिकल स्ट्राइक ( Surgical strike ) की याद आ गई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ( pakistan foreign minister shah mehmood qureshi ) ने भारत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।

PAK की बौखलाहट फिर आई सामने, विदेश मंत्री कुरैशी बोले- CAA की वजह से दिल्ली चुनाव हार रही है BJP

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत (मोदी सरकार) पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद ( Border Dispute ) से अपने विपक्ष का ध्यान भटकाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को भारत ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या आधी करने का निर्णय किया, जिसके बाद आज कुरैशी का ये बयान सामने आया है।

पाकिस्तान पर हमला कर सकता है भारत: कुरैशी

कुरैशी ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, 'मोदी सरकार ( Modi Government ) का रुख एकदम साफ है। चीन के साथ लद्दाख सीमा पर मौजूदा समय में उत्पन्न विवाद से ध्यान भटकाकर मोदी सरकार अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान पाकिस्तान पर लाना चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन ( Falls flag operation against Pakistan ) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। कुरैशी ने कहा कि भारत में विपक्ष चीन विवाद पर मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है, लेकिन उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में विपक्ष को चुप कराने के लिए पाकिस्तान को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारत ने पाकिस्तान में हमला करने का दुस्साहस किया तो हम पूरी ताकत से उसका जवाब देंगे।

पाक विदेश मंत्री का बयान- भारत से अब राजनयिक संबंध नहीं, दोनों देशों की बीच बैठकें व्यर्थ

कुरैशी ने पाकिस्तानी राजनयिकों ( Pakistani Diplomats ) के खिलाफ जासूसी ( Spy ) के आरोपों को खारिज कर दिया और भारत पर ही पाकिस्तानी कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। दरअसल, नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों के द्वारा जासूसी करने का मामला सामने आया था। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।