पांच साल में बढ़े 3.7 लाख हिंदू मतदाता
साल 2013 के आम चुनाव में जहां देश में पंजीकृत अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या 27 लाख 70 हजार थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 36 लाख 30 हजार हो गई है। इनमें से 17 लाख 70 हजार हिंदू मतदाता हैं जिनकी संख्या में 3 लाख 70 हजार की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में अल्पसंख्यक समुदाय में गैर-हिंदू वोटरों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इसका मतलब यह भी कि पाक में किसी भी सरकार का भविष्य हिंदु मतदाताओं के हाथ में होने वाला है।