नई दिल्ली। पाकिस्तान में बम धमाके की बड़ी खबर सामने आई है। यह धमाका शुक्रवार को बन्नू में जमियत-ए-उलेमा इस्लाम (एफ) के अक्रम खान दुर्रानी के काफिले के पास हुआ। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, धमाके में अक्रम खान दुर्रानी किसी तरह बच निकले। बता दें कि दो दिन पूर्व पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक चुनावी बैठक में हुए संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता हारून बिल्लौर सहित कई लोग मारे गए थे।