26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में बॉलीवुड फैन ने घर पर लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद, दर्ज हुए देशद्रोह का केस

पाकिस्तान के हरीपुर इलाके में एक घर की दीवार पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा था।
2 min read
Google source verification
Pakistan,Bollywood,arrest,Hindustan Zindabad

नई दिल्ली। पाकिस्तान के एक युवक को अपने घर की दीवार पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखना मंहगा पड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के हरीपुर इलाके में एक घर की दीवार पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा था। दीवार पर नारा लिखा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच में पाया कि नारा साजिद शाह (20) के नाम के एक युवक ने लिखा है जोकि एक माचिस बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है।

पाकिस्तानी युवक ने क्यों लिखा नारा?
दरअसल साजिद को भारतीय फिल्मों और गानों से बहुत लगाव था। फिल्मों को देख-देख का उसके ऊपर ऐसा असर पड़ा कि उसने घर की दीवार पर पेंट से हिंदुस्तान जिंदाबाद लिख दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने साजिद को धारा 505 के तहत गिरफ्तार कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे एक दिन की हिरासत में भेजा है। पाकिस्तान के कानून के जानकरों के मुताबिक ऐसे नारे लिखने पर पाकिस्तान में कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन साजिद के खिलाफ विद्रोह भड़काने का मामला धारा 505 के तहत दर्ज किया गया है। जिसके तहत साजिद को 7 साल तक की सजा हो सकती है। जांच अधिकारी के मुताबिक साजिद चार भइयों में सबसे बड़ा है। पिता की मौत के बाद उसने पढ़ाई छोड़ कर माचिस की फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दी। घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी साजिद के ऊपर है।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में हिंदुस्तानी झंड़ा फहराने का मामला सामने आया था। पिछले साल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जैसे दिखने वाले एक शख्स को इस वजह से गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसने कोहली के लिए भारत का झंड़ा फहराया था। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।