25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा मामला: पुलिस ने DNA सैंपल की मदद से बनाया स्केच, हत्यारा गिरफ्तार

डीएनए की कोडिंग तकनीक के जरिये संदिग्ध का पूरा चेहरा बनाया गया।
2 min read
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Dec 05, 2017

dna,killer,sketch,arrest

डलास . अमरीकी राज्य टैक्सास में करीब डेढ़ साल पुराने एक हत्या के मामले को पुलिस ने डीएनए से बने स्केच के जरिये सुलझाया है। यह अपनी तरह का अब तक का सबसे अनूठा मामला है, जिसमें डीएनए की कोडिंग तकनीक के जरिये संदिग्ध का पूरा चेहरा बनाया गया। मामले में माइकल मैकडेनियल की बड़ी बेटी की हत्या मई 2016 में कर दी थी। इस हत्या का न तो कोई चश्मदीद था और न ही किसी पर संदेह था।

बीते महीने ब्राउन काउंटी के पुलिसकर्मियों ने मैकडेनियल परिवार को संदिग्ध का स्केच भेजा। परिवार की पुष्टि के बाद स्केच जारी किया गया। पुलिस के मुताबिक, स्केच जारी होने के करीब एक सप्ताह बाद 21 वर्षीय रेयान रिग्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रेयान ने 25 वर्षीय चैंटी ब्लैंकिंशिप की पीटकर हत्या की थी। अब वह जेल में है। बड़ी बेटी की हत्या के बाद पूरा परिवार टैक्सास के एक छोटे से कस्बे में जाकर छुप गया था। परिजनों को डर था कि अज्ञात हत्यारे की नजर उन पर है।

फोनोटाइपिंग से बना स्कैच
पु लिस ने घटनास्थल पर मिले डीएनए नमूने को लैब में भेजा। इसे फेनोटाइपिंग तकनीक के जरिये हत्यारे के चेहरे, त्वचा, आंख और बालों के रंग का पता लगाया गया। साथ ही अन्य डीएनए के आधार पर हत्यारे के नाक, कान और अन्य अंगों का खाका खींचा गया।

पुलिस के सामने अपने पैसे का रौब दिखा रहा था यह शख्स, उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस भी देखती रह गई...

पुराने केसों में यूज हो रही नई तकनीक
फेनोटाइपिंग एक नई तकनीक है। इसका इस्तेमाल पुलिस बंद कर दिए गए और जटिल मामलों में संदिग्ध तक पहुंचने के लिए कर रही है।

नई तकनीक पर सवाल भी...
इस तकनीक का विरोध भी हो रहा है। आलोचकों के मुताबिक, तकनीकी गलती के कारण नस्लीय हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है और निर्दोर्षों पर भी संदेह किया जाएगा, जो गलत है।