14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में महिला ने एकसाथ 7 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया था, अब तक 6 बच्चों की मौत

महिला की प्री-मैच्योर डिलिवरी हुई थी, इसलिए सभी बच्चे बेहद कमजोर थे। सभी का वजन करीब एक किलोग्राम था। जन्म के बाद से ही इनमें कई तरह की दिक्कतें देखने मिल रही थीं। महिला ने एबटाबाद के जिन्ना इंटरनेशनल हॉस्पिटल में 7 बच्चों के जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही डॉक्टर इन्हें बचाने के जद्दोजहद में लगे थे।  
2 min read
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Oct 27, 2021

babies.jpg

नई दिल्ली।

पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में पिछले हफ्ते 7 बच्चों को जन्म देने वाली मां के 6 बच्चों की मौत हो गई है। अब उस मां को एक बच्चा ही बचा है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की प्री-मैच्योर डिलिवरी हुई थी, इसलिए सभी बच्चे बेहद कमजोर थे। सभी का वजन करीब एक किलोग्राम था। जन्म के बाद से ही इनमें कई तरह की दिक्कतें देखने मिल रही थीं।

महिला ने एबटाबाद के जिन्ना इंटरनेशनल हॉस्पिटल में 7 बच्चों के जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही डॉक्टर इन्हें बचाने के जद्दोजहद में लगे थे। बच्चों को जन्म के बाद अयूब टेक्निकल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, तब खबर आई थी कि बच्चे स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें:-ISI Chief की नियुक्ति में इमरान की एक न चली, बाजवा ने उम्मीदवारों से भी मिलने नहीं दिया

पिछले हफ्ते सबसे बड़े बच्चे (लड़के) की मौत तो जन्म के ठीक दूसरे दिन हो गई थी। बाद में तीन लड़कियों की हालत में सुधार देखा गया था। हालांकि, बाद में बेटियों की भी मौत हो गई। फिर एक लड़के ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को छठे बच्चे की मौत हुई, वह भी लड़का था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, JIHA में इन बच्चों का जन्म हुआ, लेकिन पैरेंट्स की कहने पर इन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया था। वहीं, पांच बच्चों की मौत हुई। इसके बाद बच्चों को अयूब हॉस्पिटल लाया गया। यहां मंगलवार को छठवें बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:-इस देश के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने अपनाया हिंदू धर्म, 2018 में लगा था इस्लाम के अपमान का आरोप

अयूब हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉक्टर एजाज हुसैन ने कहा कि 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। हम सातवें बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उसकी हालत भी फिलहाल खतरे से बाहर नहीं है। अक्सर प्री-मैच्योर डिलिवरी में इस तरह की दिक्कतें आती हैं।