
पाली/बाबरा। जिले के रास थाना क्षेत्र के बाबरा गांव में रविवार देर रात पौने दो बजे नकाबपोश पांच लुटेरों ने ब्यावर-मेड़ता राजमार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम कक्ष का शटर तोड़ दिया। लुटेरों ने गैस कटर से एसबीआई एटीएम को तोडक़र उसमें से 9 लाख 80 हजार 8 सौ रुपए लूट लिए। इसी कक्ष में लगे एक निजी बैंक के एटीएम को भी तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं टूटा। वारदात के बाद एटीएम कक्ष में आग लगा दी, इससे निजी कम्पनी के एटीएम में रखी 15.38 लाख रुपए की नकदी जल गई। लुटेरे कार से भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के हाथ में हथियार दिख रहे हैं। वारदात के दौरान एक लुटेरे के चेहरे से नकाब हट गया। उसका चेहरा सीसीटीवी में दिख रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह गैंग पंजाब-हरियाणा की होने का संदेह है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की वारदातें हाल ही में नागौर के मेड़ता, पादू, भीलवाड़ा के रायला में भी हुई थी।
पहले लाइटें तोड़ी, फिर शटर व सीसीटीवी
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे पांच नकाबपोश लुटेरे एक कार में आए और एटीएम बूथ पर रुके। उन्होंने पहले सरिए से बूथ के सीसीटीवी कैमरे, शटर व लाइटें तोड़ी। इस दौरान एक सीसीटीवी लुटेरों से नहीं टूटा। तडक़े पौने तीन बजे जाते समय बूथ में आग लगा दी।
सूचना पर सुबह पुलिस एसपी भार्गव, उपअधीक्षक विरेन्द्र सिंह, रास थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक के निकट एटीएम की खाली प्लेटें, बीयर की बोतलें व अन्य सामान भी मिला है। क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ ही लुटेरों की तलाश में पांचों थानों की टीमें गठित की गई है।
Published on:
8 Jul 2018, 7:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.