1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इस मामले में फंसा दाती मदन, CBI हुई सख्त, अगर आज पेश नहीं तो होगी गिरफ्तारी

दाती आज पेश नहीं तो होगी गिरफ्तारी, पत्रिका को किया फ़ोन कहा - केस लड़ने के लिए नहीं है पैसा!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

rohit sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 4:32 AM IST

पाली।

राजस्थान में युवती से दूराचार का अपराधी दाती मदन दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस के बावजूद फरार है। दाती को अब सोमवार तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने की मोहलत है अगर अब दाती सोमवार तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं होता है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस धरपकड़ कर सकती है।

सोमवार तक अगर युवती से दुराचार के मामले में फंसा दाती मदन अगर सीबीआई के सामने पेश नहीं होता है तो पुलिस दाती की सीधे गिरफ्तारी करेगी। प्रशासन इस मामले में कार्यवाही के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए टीमें भी बनाई है। रविवार को स्थानीय पुलिस गुरुकुल पर दिनभर नजर बनाए हुए थी। दाती के दिल्ली स्थित आश्रमों और मंदिर पर भी नजर रखी जा रही है।

दिल्ली सीबीआई टीम ने शनिवार को दाती के आलावास स्थित आश्रम पर छापा मारा था। इस दौरान पीड़िता भी टीम के साथ थी। कार्रवाई के दौरान दाती के आश्रम में नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर उसे सोमवार तक पेश होने को कहा था। अगर दाती इसके बाद भी पेश नहीं होता है तो सीधे दाती मदन की गिरफ्तारी होगी।

पत्रिका को किया फ़ोन, कहा जुटा रहा हूं सबूत

दाती मदन ने रविवार को राजस्थान पत्रिका को फ़ोनकॉल कर कहा कि वह अपने बचाव के लिए सबूत जुटा रहा है। उसने दिल्ली क्राइम ब्रांच से सात दिन का समय मांगा है। इस दौरान दाती ने कहा वह भगोड़ा नहीं भक्त है। बालिकाओं की खाने पीने की व्यवस्था में लगा हूँ, पुलिस गिरफ्तार कर लेती इसलिए आश्रम छोड़ा है। दाती ने यह भी कहा कि इस मामले में उसके पास क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पैसे नहीं है।

शिकायतों पर पुलिस की जांच शुरू

पुलिस ने दाती के खिलाफ ठगी की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। यह शिकायतें धन दोगुना करने के नाम पर बड़ी रकम हड़पने की है।