
पाली। राजस्थान मदरसा पैराटीचर शिक्षा संघ [ Rajasthan Madrasa Parichatur Education Association ] अपनी मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर रहा। उन्होंने मंगलवार को अर्धनग्न होकर विरोध जताया तो बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर झाडू लगाकर प्रदर्शन [ Madarsa Paratychar performed broom ] किया। मदरसा पैराटीचर के सामूहिक कार्य बहिष्कार के चलते जिले के 40 मदरसों में पढ़ रहे करीब पांच हजार बच्चों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई।
राजस्थान मदरसा पैराटीचर शिक्षक संघ पाली के अध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि प्रदेश व्यापी सामूहिक कार्य बहिष्कार [ Mass work boycott ] के दूसरे दिन 70 मदरसा पैराटीचर द्वारा कलक्ट्रेट के बाहर तीन दिन से चल रहे धरने के दौरान अर्धनग्न व झाडू लगाकर कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसा पैराटीचर 240 रुपए प्रतिदिन के अल्प मानदेय में विगत 17 सालों से कार्य कर रहे है।
धरना स्थल पर पहुंच अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) [ Akhil Rajasthan State Employees Joint Federation (Integrated) ] जिला अध्यक्ष जयनारायण कडेचा ने पैराटीचर को सम्बोधित किया। इस मौके नितिन चौधरी, यासीन मोहम्मद काणेचा ने भी संबोधित किया। बुधवार को मदरसा पैराटीचरों ने झाडू लगाकर सरकार को अपने स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
VIDEO : बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, व्यापारी का बुरा हाल