पत्रिका न्यूज नेटवर्क/पाली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी एमसीसी नई दिल्ली ने ऑफलाइन रिजाइन करने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 15 प्रतिशत एमबीबीएस-बीडीएस सेंट्रल काउंसलिंग राउंड 2 के तहत जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई है। वे ऑफलाइन सीट का त्याग कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि कई विद्यार्थियों को 85 प्रतिशत स्टेट कोटा के तहत एमबीबीएस सीट आवंटित हो चुकी है। वे 15 प्रतिशत कोटा सेंट्रल काउंसलिंग से रिजाइन कर स्टेट कोटा से आवंटित सीट को प्रवेश लेना चाहते है, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।