लाखोटिया तालाब से पानी ओवरफ्लो होने पर सबसे पहले रामदेव रोड क्षेत्र में पानी का भराव हुआ। इसके बाद ढंढ नाडी श्मशान मार्ग, पिंजरा पोल गोशाला, मोची कॉलोनी, कुम्हारों का वास, पीएण्डटी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, रामरहीम कॉलोनी, जवाहर नगर, मोहन नगर, शहीद भगतसिंह कॉलोनी, विकास नगर, न्यू प्रताप नगर के साथ अन्य कई कॉलोनियों में पानी का भराव अधिक हो गया।