सवाल-टिकट वितरण के बाद शुरू हुआ विरोध थमा नहीं, डेमेज कंट्रोल के कोई प्रयास?
देवजी- उनसे बातचीत चल रही है। मसला सुलझा लेंगे। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं।
जीवाराम-डेमेज कंट्रोल की बात तो बाद की है। टिकट तो मैं और दानाराम मांग रहे थे। देवजी बीच में कहां से आ गए। पार्टी हम दोनों में से किसी एक को टिकट दे दें, डेमेज कंट्रोल अपने आप हो जाएगा।
दानाराम - मैंने और जीवाराम ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। हमें उम्मीद हैं न्याय होगा।