हादसे में पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के नवा गुड़ा गांव ढलाराम पुत्र पूनाराम प्रजापत, उनकी 10 साल की पोती खुशबु पुत्री रमेश प्रजापत, दोहिता कार्तिक उर्फ कीर्तन पुत्र दिनेश प्रजापत निवासी बागड़ी (सांडेराव) की मौत हो गई। वहीं बागड़ी निवासी 4 साल का दोहिता चिराग पुत्र दिनेश प्रजापत घायल हो गया। रिश्तेदार सोनाराम ने बताया कि दीपावली की छुटि्टयां होने के कारण ढलाराम अपने दोहित चिराग और कार्तिक को लेने बागड़ी आए थे। उनको लेकर वो वापस नवागुड़ा जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।