हनुमान प्रसाद के इकलौते बेटे दीपक की बारात सोमवार को मेड़ता रवाना होनी थी। पूरे घर में उत्सव का माहौल था, बिंदोरी की धुनें बज रही थीं और परिजन रस्मों की तैयारी में व्यस्त थे। लेकिन जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को मिली, हर चेहरा स्तब्ध रह गया। हालांकि, बेटे दीपक को पूरी घटना की जानकारी नहीं दी गई। उसे सिर्फ यह बताया गया कि पिता अस्पताल में भर्ती हैं।