17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : राजस्थान में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, अब आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटने के बाद लगातार तीसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी और सर्द हवा चलने से लोग सुबह व रात में ठिठुर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 6 Mar 2024, 8:15 AM IST

weather_update_.jpg

Weather

Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटने के बाद लगातार तीसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी और सर्द हवा चलने से लोग सुबह व रात में ठिठुर गए। अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आने वाले पांच दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : मौसम पर बड़ा अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ी सर्दी, आज इन दो संभागों में बारिश का ALERT

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 12 घंटे में कुछ जगहों पर तापमान गिरकर 3 से 4 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उधर, 11 मार्च तक प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में 9 मार्च तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दो दिन तेज बारिश और अंधड़ से भारी नुकसान, जानें अब आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

पंजाब पर चक्रवाती परिसंचरण
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आस-पास के क्षेत्र में स्थित है, लेकिन उसका प्रभाव अभी पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम में भी किसी तरह का विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।