
Weather Update: सर्दी से अब लोगों को कंपकंपी छूट रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई। पाली में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह व शाम को सर्दी का असर तेज रहा। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए धूप का सेवन करने के साथ अलाव तापा। उधर, मौसम केन्द्र की माने तो आने वाले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट संभव है। उसके बाद तापमान में बदलाव की संभावना कम है।
22 दिसंबर से प्रभावित करेगा चक्रवाती परिसंचरण
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तरी हरियाणा और उत्तर-हरियाणा पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्र पर है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 22 दिसंबर से प्रभावित करने की संभावना है। ऐसा होने पर हिमालय में सर्दी बढ़ेगी और उसका प्रभाव प्रदेश पर भी पड़ सकता है।
सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोेभ
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, वर्तमान परििस्थति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
Published on:
18 Dec 2023 08:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
