14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Navami 2025: रामनवमी पर इस बार प्रभु राम पहनेंगे खास मुकुट, 9 दिन में तैयार किया; जानिए किसने तैयार की डिजाइन

Ram Navami 2025: रामनवमी पर इस बार भगवान राम रत्न जड़ित मुकुट धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। जानिए किसने तैयार की मुकुट की डिजाइन-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Apr 2025, 5:28 PM IST

Ram Navami lord ram mukut

Ram Navami 2025: पाली। रामनवमी पर इस बार भगवान राम रत्न जड़ित मुकुट धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यह मुकुट नौ दिन में तैयार किया है। हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में रामनवमी पर शहर के पानी दरवाजा से गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें रामलला को विशेष मुकुट पहनाया जाएगा।

यह मुकुट 211 ग्राम चांदी, 3 हजार 350 छोटे नगीने व 2 बड़े सिगनेटिक नगीने लगाकर तैयार किया गया है। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि नौ दिन में तैयार किए गए इस मुकुट की डिजाइन श्रीकांत सोनी व निशांत सोनी ने तैयार की। मुकुट में नगीने लगाने में गौरव सोनी, मुकेश सोनी ने सहयोग किया। चांदी का सहयोग आनंदस्वरूप गुप्ता, मनोहर नेमीचंद जांगिड़ घुगड़िया ने किया।

सजाया जाएगा राम दरबार

रामनवमी को लेकर रामोत्सव कार्यक्रम के तहत 3 अप्रेल को शाम छह बजे भगवान राम दरबार व्यंकटेश मार्ग के लक्ष्मी मंडप में सजाया जाएगा। भगवान का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा। प्रभु का आभूषणों, फूलों आदि से श्रृंगार किया जाएगा।

यह वीडियो भी देखें

रघुनाथ मंदिर से निकालेंगे शोभायात्रा

रामनवमी पर शोभायात्रा 6 अप्रेल सुबह 9 बजे रघुनाथ मंदिर पानी दरवाजा से निकाली जाएगी। झांकियों से सजी शोभायात्रा में युवा बैण्ड बाजों की धुन पर नृत्य करते चलेंगे। गायक व शहरवासी भजन गाकर भगवान राम का गुणगान करेंगे। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।