बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रभानसिंह भाटी ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण त्योहार मनाने के लिए सदैव तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोहर्रम, अधिकमास परिक्रमा व रक्षाबंधन सहित कई पर्व हैं। उन्होंने नगर परिषद को साफ-सफाई तथा सड़कों व सीवरेज चैम्बर के ढक्कन दुरुस्त करने, विद्युत निगम को ढीले व लटकते तारो को सही करने, पीएचईडी को पेयजल व्यवस्था सुचारू करने सहित अन्य निर्देश दिए।