10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में कांग्रेस अब पार्टी नहीं धड़े ही रह गए-विज

हरियाणा में पार्टी के रूप में कांग्रेस का वजूद ही नहीं बचा है। सिर्फ धड़े बचे हैं और इन धडों के बूते सत्ता हासिल करना संभव नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पानीपत

•

image

Shailesh pandey

•

Updated: 16 Jul 2018, 7:02 PM IST

vij file photo

vij file photo

(राजेन्द्र सिंह जादोन की रिपोर्ट)
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को यहां कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी के रूप में कांग्रेस का वजूद ही नहीं बचा है। सिर्फ धड़े बचे हैं और इन धडों के बूते सत्ता हासिल करना संभव नहीं है। विज अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और हरियाणा की कैथल सीट से विधायक रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर कटाक्ष कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार मुख्यमंत्री उत्तरी हरियाणा से बनाया जाना चाहिए। प्रदेश के राजनीतिक हल्कों में यह माना जा रहा है कि सुरजेवाला ने इस तरह मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर दी है। सुरजेवाला इससे पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनाने में भूमिका निभाई है और अब वे स्वयं भी ख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

सत्ता में आना संभव नहीं

विज ने सुरजेवाला के संकेत पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने
कहा कि सपने देखने पर कोई टैक्स नहीं है। लेकिन ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह ही है। कारण यह है कि हरियाणा में कांग्रेस का सत्ता में आना संभव नहीं है। सत्ता में तो कोई पार्टी ही आ सकती है जबकि हरियाणा में कांग्रेस का वजूद पार्टी का न होकर धड़ों का है। कोई धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का है, तो कोई अशोक तंवर का है। फिर खुद सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और कैप्टेन अजय यादव के धड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह तो कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकती है।

राव इन्द्रजीत के बयान पर नरम


गुरूग्राम से भाजपा सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह
द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर की गई टिप्पणी पर हालांकि विज नरम नजर आए। राव इन्द्रजीत ने झज्जर जिले के मुंडाहेडा में रविवार को आयोजित रैली में कहा था कि खट्टर सीधे ही मुख्यमंत्री बन गए। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर आने से पहले जनता का मुख्यमंत्री बनना चाहिए था। राव ने यह भी कहा था कि खट्टर ने प्रदेश को जाति आधार पर बांट दिया है। बहरहाल विज ने इन टिप्पणियों के जवाब में कहा कि राव इन्द्रजीत ने कुछ गलत नहीं कहा। उन्होंने अपनी विचारधारा व्यक्त की है। विचार व्यक्त करने का सभी को अधिकार है।