10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इस टाइगर रिजर्व में देर रात तक चली पार्टी, न्यू ईयर के स्वागत में थिरके विदेशी पर्यटक

रात 10 बजे के बाद नगर में जगह-जगह डीजे के साथ डांस करने लगी थी युवाओं की टोली, एक-दूसरे को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

2 min read
Google source verification
2018 Welcome Party in Panna Tiger Reserve

2018 Welcome Party in Panna Tiger Reserve

पन्ना। जिले की पर्यटन नगरी मड़ला में न्यू ईयर के वेलकम पार्टी की धूम रही। केन नदी के किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में देर रात तक संगीत-नृत्य के कार्यक्रम चलते रहे। यहां देशी-विदेशी सैलानियों के साथ ही बड़ी संख्या में पन्ना के लोग भी मड़ला की पार्टियों का मजा लेने पहुंचे थे।

नगर में भी न्यू ईयर के स्वागत को लोग बेताब दिखे। रात 10 बजे के बाद ही चौराहों और गलियों में लोग डीजे लगाकर गीतों की धुन पर नाचते रहे। रात 12 बजते ही पूरा शहर पटाखों की तेज आवाज से गूंज उठा। इसी के साथ लोग एक-दूसरे के गले मिल नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

पर्यटन नगरी में पर्यटन कारोबार के हिसाब से क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का काफी महत्व है। बीते साल नोटबंदी के चलते लोगों के पास पर्याप्त रुपए नहीं होने से यहां पिछले साल कम संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन इस साल पूरा पर्यटन ग्राम पर्यटकों से भरा है।

रविवार को दिनभर चहल-पहल

न्यू ईयर की वेलकम पार्टी को लेकर अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को दिनभर चहल-पहल अधिक रही। पर्यटकों ने भी पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाया। न्यू इयर पार्टी मनाने पन्ना से भी काफी संख्या में लोग मड़ला और खजुराहो गए थे। खजुराहो की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए न्यू ईयर का वेलकम किया।

फुल चल रहे मड़ला के होटल
न्यू ईयर की पार्टी को लेकर पर्यटन ग्राम मड़ला स्थित आधा दर्जन से अधिक होटल पूरी तरह से फुल चल रहे हैं। न्यू ईयर के लिए पर्यटकों ने 3 से 4 माह पहले ही होटल और टाइगर रिजर्व के टिकट बुक कर रखे थे। न्यू ईयर को लेकर मड़ला से अधिक चहल-पहल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में रही। पन्ना से पार्टी मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के लोगों के साथ खजुराहो पहुंचे हुए थे। यहां दिन में मंदिरों के दर्शन किए और रात में न्यू ईयर पार्टी सेलीब्रेट की। न्यू ईयर की पार्टियां देर रात तक चलती रहीं।

पटाखों के गूंज उठी मंदिरों की नगरी
नए साल के स्वागत को लेकर पन्ना में भी लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया। लोग रात को 10 बजे के बाद से ही जगह-जगह डीजे और स्पीकर आदि लगाकर नाचने-गाने लगे थे। न्यू ईयर के स्वागत को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। रात को 12 बजते ही पूरा शहर पटाखों की आवाज से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और आगामी साल में उनके लिए मंगल कामना की। इससे पहले 31 दिसंबर को सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। न्यू ईयर के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।