10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP सरकार ने नहीं मानी NTCA की सिफारिश, रिपोर्ट में दिए थे ये सुझाव

मप्र के पन्ना जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

2 min read
Google source verification
Government not to accept NTCA recommendation in Panna National Park

Government not to accept NTCA recommendation in Panna National Park

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में अधिकारियों-कर्मचारियों के पद बड़ी संख्या में रिक्त होने से बाघों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही तो हो ही रही है, साथ ही खजुराहो-पन्ना मार्ग की हालत खस्ता होने से पर्यटकों की संख्या में क्षमता के अनुसार बहुत कम है। यहां से महज 66 किमी. दूर स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो रेल, सड़क और हवाई सुविधा से जुड़ा है।

जिसको लेकर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ फारेस्ट केएच भास्कर (आईएफएस) ने प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावाण मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा दुरुस्त करने, अधिकारियों-कर्मचारियों के रिक्त पद भरने और खजुराहो-पन्ना मार्ग की हालत सुधारने का सुझाव दिया था, लेकिन इन सुझाओं को सरकार और पार्क प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया।

रिक्त पदों को भी भरने के लिए कहा था

गौरतलब है कि भास्कर ने 11 से 13 मई तक पन्ना टाइगर रिजर्व का दौरा किया था। तीन दिनों तक टाइगर रिजर्व के चप्पे-चप्पे की जानकारी से अवगत होने के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी थी। इसमें उन्होंने बाघों की सुरक्षा में बरती जा रही गंभीर लापरवाही की ओर ध्यान दिलाने के साथ ही सरकार को टाइगर रिजर्व में अधिकारी-कर्मचारियों के बड़े पैमाने में रिक्त पदों को भी भरने के लिए कहा था।

पर्यटन की स्थिति पर जताई थी चिंता

पन्ना टाइगर रिजर्व में क्षमता के अनुसार पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार गंभीर रूप से प्रभावित है। भास्कर ने कहा था, पार्क में कहीं-कहीं एक-दो वाहन ही पर्यटकों के देखने को मिलते हैं, जबकि पन्ना टाइगर रिजर्व से महज 66 किमी. की दूरी पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो स्थित है।

न्यू ईयर के लिए सप्ताह में भी फुल बुकिंग नहीं

टाइगर रिजर्व में बीते साल भले ही अन्य सालों की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ हो, लेकिन इस साल हालत यह है कि न्यू ईयर सप्ताह 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक में भी पार्क की सभी सीटें बुक नहीं हो पाई हैं। पार्क का सबसे व्यस्त रहने वाले मड़ला गेट में फुल व्हीकल के लिए सिर्फ 30 और 31 दिसंबर की बुकिंग क्लोज है, जबकि 2 जनवरी को सुबह के समय के लिए वाहन उपलब्ध बता रहे हैं।

हिनौता गेट में पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता

हिनौता गेट में भी अभी तक पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता शो हो रही है। बफर जोन के गेट हरसा में न्यू ईयर सप्ताह में कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब सीटें उपलब्ध नहीं हों। इसी तरह से सिंगल सीट में भी 30 व 31 दिसंबर को भी सुबह के समय सीटों की उपलब्धता बनी है। मड़ला गेट में 30 व 31 की शाम को छोड़ दें तो दोनों ही गेटों में सिंगल सीटों के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध बताई जा रही हैं।