6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान बरेज में हो रही थी गांजा की खेती, पुलिस पहुंची लहलहा रही थी फसल

मप्र के पन्ना जिले पान बरेजा से एक क्विंटल से अधिक गांजा के हरे पेड़ जब्त किए हैं।

2 min read
Google source verification
53 green trees of Cannabis seized in panna police

53 green trees of Cannabis seized in panna police

पन्ना। जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पान बरेजा से एक क्विंटल से अधिक गांजा के हरे पेड़ जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान गांजा के 53 हरे पेड़ पाए गए, जिनका वजन एक क्विंटल साढ़े चार किग्रा. करीब पाया गया। जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 18 हजार रुपए से अधिक बताई गई है।

मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एसडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सलेहा थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कटरा निवासी जोगेन्द्र चौरसिया पिता रामसखा चौरसिया ने कटरा हार स्थित अपने पान बरेजा में गांजा के पौध लगा रखे हैं।

कार्रवाई के लिए निर्देशित

थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एसपी को दी। जिस पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी अमानंगज डीके सिंह, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गुनौर राकेश तिवारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज

उक्त थानों की पुलिस सलेहा पहुंची। जहां मुखबिर के बताये स्थान से जोगेन्द्र चौरसिया पिता रामसखा चौरसिया के पान बरेजा की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा के हरे पेड़ लगे पाए गए। मामले में आरोपी के खलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन बरामद

देवेंद्रनगर पुलिस ने सकरिया मोड़ के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर एक स्थान से आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी सतना जिले का निवासी है और उसने सतना और छतरपुर जिले से बाइक चुराने की बात कबूल की है।

एक युवक संदिग्ध हालात में घूम रहा है

जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर पुलिस को 28 दिसंबर की रात नुनाही पेट्रोल पंप के पास से चोरी गई बाइक एमपी 35 एमसी 1685 की तलाश थी। इसके लिए पुलिस आसपास के चोरों की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सकरिया मोड़ के पास एक युवक बाइक लिए संदिग्ध हालात में घूम रहा है।

सकरिया मोड़ पर घेराबंदी

सूचना मिलते ही एसपी रियाज इकबाल को जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने तीन टीमें बनाकर पन्ना कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह दांगी को पन्ना से एवं थाना प्रभारी गुनौर राकेश तिवारी को गुनौर से सकरिया मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी को पकडऩे रवाना किया, जबिक थाना प्रभारी देवेंद्रनगर जसवंतसिंह राजपूत को संदिग्ध का पीछा कर पकडऩे के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया

तीनों थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए हुए के आधार पर आरोपी को सकरिया मोड़ पर बाइक के साथ रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी बाइक से कूदकर जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम कल्लू उर्फ दरयाब सिंह यादव पिता गया प्रसाद निवासी ग्राम छोटे मोटवा जिला सतना बताया बाइक खुद की होना बताया।

घर से बाइक बरामद

गाडी में नंबर प्लेट नहीं होने व इंजन और चेचिस नंबर से मिलाया गया तो बाइक नुनाही पेट्रोलपंप के पास से 28 दिसंबर को चोरी हुई निकली, जिसके चोरी की रिपोर्ट राजकुमार कुशवाहा ने की थी। आरोपी ने पूछताछ में 5 अन्य चोरी की बाइक घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की, जिसे घर से बरामद किया गया। 3 बाइक सतना जिले से एवं 2 छतरपुर जिले से चोरी करना पाया गया।