25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना के अनिकेत ने बांग्लादेश के खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड मेडल

नेताजी इंडोर स्टेडेयिम कोलकाता में 4थीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैपियनशिप का आयोजन 28 व 29 जुलाई को किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Rudra pratap singh

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:04 PM IST

Aniket won gold medal by defeating Bangladesh

Aniket won gold medal by defeating Bangladesh

पन्ना. नगर के कराते खिलाड़ी अनिकेत जडिय़ा ने नेताजी इंडोर स्टेडियम कोलकाता में आयोजित चौथी अंतरास्ट्रीय कराटे चैपियनशिप में चार देशों के खिलाडिय़ों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतने के बाद पन्ना लौटने पर नगर के लोगों ने उसका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। नगर के लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
कराते कोच इरफान उल्ला खाने ने बताया, आल इंडिया सूतोकाई कराते फाउंडेशन की अेार से नेताजी इंडोर स्टेडेयिम कोलकाता में चौथी अंतरास्ट्रीय कराटे चैपियनशिप का आयोजन 28व 29 जुलाई को किया गया था। जिसमें भारत, जापान, चीन, श्रीलंका और बंग्लादेश सहित दुनिया के आठ देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। नगर के अनिकेत जडिय़ा ने श्रीलंका और चीन के खिलाडिय़ों को हराने के बाद फाइन राउंड में प्रवेश किया।
जापान के खिलाड़ी के मैच के दौरान उपस्थित रहने पर वाक ओवर मिल गया था। फाइनल में अनिकेत ने बंग्लादेश के खिलाड़ी को हराकर प्रतियोगिता का गोल्ड मेडिल अपने नाम किया। प्रतियोगित में पन्ना जिले के 5 खिलाडिय़ा ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिनमें सजल सिंह, यश रैकवार,अनिकेत जडिय़ा, शिवम् कुण्डू, आकाश वर्मन शामिल हैं। खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर पन्ना पहुंचने पर यहां आयोजित कार्यक्रम में सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुगेन्द सिंह गहरवार ने खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र व मेंडल भेंट किए। इस अवसर पर सैफ उल्ला, मो.फैज, छतरपुर जूडो कोच नामदेव, नितेष पटेल, बल्लू, अभिलाषा ,वंदना पाल, अनुमेहा, शाहरूख आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्थानीय युवा दे रहे प्रशिक्षण
जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्थानीय युवाओं के छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वे प्रदेश व देश सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे ंभी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। गौरतलब है कि जिला प्रशसान के द्वारा ग्रीष्णकालनी खेल प्रशिक्षण के माध्यम से शहर के नजरबाग स्टेडियम में आधा दर्जन से अधिक खेलों का प्रशिक्षण दिलाया गया था। इस विशेष प्रशिक्षण के लिए ट्रेनरों की व्यवस्था की गई थी।

नगरवासियों ने दी बधाई
अनिकेत की इस शानदार सफलता पर जहां जिले वासियों को गर्व है वहीं अनिकेत के घर जा कर शहरवासियों के द्वारा बधाई देने का शिलशिला जारी है। साथ ही इनके चाहने वालों ने आगमी भविष्य के लिए शुभकानाएं दिए।