22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैर से गला दबाने के बाद गई थी युवक की जान, लाश को ठिकाने लगाने के लिए किया ये सब

कुजंवन में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा, नशे की हालत में हुए विवाद में गई थी युवक की जान, गला दवाकर की गई थी युवक की हत्या
2 min read
Google source verification
blind murder Exposed in panna madhya pradesh

blind murder Exposed in panna madhya pradesh

पन्ना। सिटी कोतवाली थाना के कुंजवन ग्राम में बीते दिनों हुए एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे की हालत में रात में हुए विवाद के कारण हत्या किया जाना बताया है। एसपी रियाज इकबाल ने बताया, राजू अधिकारी पिता हराधन अधिकारी निवासी कुजंवन का शव पुल के नीचे पाया गया था।

जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। शव का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण करने पर पाया गया, मृतक के गले में कुछ निशान दिख रहे है। पीएम रिपोर्ट में बताया, उक्त मृतक की मृत्यु गला दबाने से हुई है। जिस पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्व हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

दोनों गुंज्जापुर थाना कोतवाली क्षेत्र

मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि घटना के समय तकरीबन 9 बजे मृतक राजू अधिकारी के साथ दो और लोग देखे गए थे, जिनसे उसी पुलिया के पास राजू अधिकारी का विवाद हुआ था। दोनों गुंज्जापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस द्वारा दोनों को पकड़कर नाम पता पूछा।

घर खाना खाने जा रहे थे

उन्होंने अपना नाम उमरेश उर्फ बेटा गोड़ पिता यूनिस उर्फ भगवानदास गोड़ (22) निवासी गुंज्जापुर थाना कोतवाली एवं दूसरे ने अमरलाल उर्फ कल्ला गोड़ पिता रजवा गोड़ (25) निवासी गुंज्जापुर का होना बताया। आरोपियों ने बताया, रात में हम दोनों भाई पुतउ गौड़ के साथ श्रीराम बगांली के घर खाना खाने जा रहे थे। पुलिया पर हम लोग बैठे थे।

जूते-चप्पल बरामद

तभी श्रीराम के घर से आ रहे राजू अधिकारी से नशे में हम दोनों का विवाद हुआ था। जिस कारण दोनों ने मिलकर उसी पुल के ऊपर राजू अधिकारी के साथ मारपीट की एवं कल्ला ने पैर से उसका गला दबाया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में उसकी लाश को पुलिया के नीचे पानी में छिपा दिया। आरोपियों के पास से घटना में पहने गए कपड़े और जूते-चप्पल बरामद किए गए तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।