13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक चोर कर भाग रहे थे बदमाश, जल्दबाजी में ऐसा हुआ कि नदी की पुलिया पर लटक गया ट्रक

मप्र के पन्ना जिले में पन्ना-सतना मुख्य मार्ग में देवेंद्रनगर के कंजडय़ाना मोहल्ला के पास सोमवार शाम अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया पर लटक गया।

2 min read
Google source verification
Uncontrolled truck hang on the bridge in Panna

Uncontrolled truck hang on the bridge in Panna

पन्ना. पन्ना-सतना मुख्य मार्ग में देवेंद्रनगर के कंजडय़ाना मोहल्ला के पास सोमवार की शाम अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया पर लटक गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाद में ट्रक को जेसीबी से निकालने की व्यवस्था की गई। मामले की जानकारी लगने के कुछ ही देर बाद डायल 100 वाहन और थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ट्रक मालिक सदाशिव कचेर निवासी बड़वारा ने बताया, ट्रक क्रमांक एमपी 35 एचए 0362 शाम को दयाचंद्र जैन के बगीचे में खड़ा था। ट्रक को खड़ा करने के बाद ड्राइवर और क्लीनिर मार्केट गए थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे अज्ञात चोर ट्रक चोरी करके भाग खड़े हुए। पकड़े जाने के डर से कुछ ही दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया पर लटक गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

जानकारी लगने पर आसपास के लोगों द्वारा पुलिस और डायल 100 को जानकारी दी गई। हालांकि मामले में देवेंद्रनगर पुलिस का कहना है कि ट्रक चोरी नहीं हो रहा था, उसे ट्रक का चालक ही चला रहा था। जिसके हाथों से अनियंत्रित होकर ट्रक पुलिया पर लटक गया। ट्रक के हादसे का शिकार होने के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाद में ट्रक को जेसीबी से निकालने की व्यवस्था की गई।

गुहेरा के काटने से हुई मौत पर चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत
पन्ना. गुहेरा के काटने से मौत के एक मामले में कलेक्टर ने मृतक के निकटतम वारिस को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। एसडीएम ने बताया कि जहरीला कीड़ा (गुहेरा) के काटने से शकुन्तला पति सुखिन्दी प्रजापति की 19 अक्टूबर को मौत हो गई थी। इस प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृति के लिए एसडीएम द्वारा कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया था। स्वीकृत राशि संबंधित को भुगतान कराए जाने के निर्देश तहसीलदार को दिए गए हैं।