7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना-जनकपुर मार्ग में यात्री बस पलटी, तीन दर्जनों से अधिक यात्री घायल

जिला मुख्यालय पन्ना से लगभग पांच किमी दूरी पर पन्ना-जनकपुर मार्ग स्थित जनकपुर की पुलिया के पास, एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार लगभग तीन दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में से एक ही हालत गंभीर है बताई जा रही है। जिसे प्रारंभिक उपचार के बाद रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।
2 min read
Google source verification
Bus overturns on panna janakpur road, passengers injured

Bus overturns on panna janakpur road, passengers injured

पन्ना. पन्ना-जनकपुर मार्ग में 20अगस्त को सुबह एक यात्री पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार राहुनिया से पन्ना की ओर आने वाली यात्री बस क्रमांक एमपी 35 पी 0777 अरुणेस ट्रेवल्स, की बस जनकपुर के पास नई पुलिया में सुबह करीब 8.30 अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादशे में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्रियों को चोट आई है। जिसके लगभगग आधा दर्जन गंभीर रुप से घायल है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार के साथ ओवर टेक कर रहा था। जिसके कारण यह हादशा हुआ। सुबह निकलने वाली इस बस अधिकांशत: स्कूली विद्यार्थी सवार थे। घायलों ने आनन-फानन में एम्ब्यूलेंस व डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर दोनों टीम ने पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से घटना स्थल व जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार करना व अनुदान की लिस्ट तैयार करने के लिए तहसीलदार पन्ना निकेत चौरसिया, नायब तहसीलदार दिव्या जैन, राजस्व निरीक्षक जेपी रावत, जनकपुर पटवारी विमल यादव सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कांच तोड़ का निकले यात्रियों को
ओवर टेक के पलटी इस बस में फसे यात्रियों को राहगीरों व स्थानीय लोगों के द्वारा बस का कांच तोड़ कर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस जगह पर आएं जिन सड़क हादशे होते है। सड़क परिवहन विभाग को पुलिया स्पीड़ ब्रेकर व एक्सीडेंटल संकेतिक प्रतीक नहीं है।

गंभीर रुप से घायलों को किया गया रेफर
बस हादशे में गंभीर रुप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पन्ना से जबलपुर, रीवा के रेफर कर किया गया। वही मामलू रुप से घायल यात्रियों को इलाज देकर छुटट्ी कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले के कई अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों की जानकारी लिए।
जिला अस्पताल में लगे एक्सट्रा बेड़
अपातलकालीन वार्ड में बेड़ सीट कम होने के कारण यात्रियों के इलाज देने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन के द्वारा वार्ड के बाहर गैलरी में एक्सट्रा बेड़ लगा कर इलाज दिया गया। जहां घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया।
घायलों में यह शामिल
सुरजीत सिंह पिता बब्बू सिंह निवासी राहुनिया, पुष्पा पति कंधीलाल रैकवार निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना, नीता पति गणेश गोड़ निवासी अहिरगवा, नंदलाल पिता प्यारेलाल पटेल निवासी बिल्हा, राजेश पिता रामबक्स पटेल निवासी बिल्हा, सुरेश पिता सुदर्शन पटेल निवासी बिल्हा, जगदीश पिता गंघी बैद्ध निवासी जमुनहाई, चंपाबाला पति महानंदबाला, दिनेश सरकार पिता मनमोहन, भरोषी पिता चंदन अहिरवार, दीपाली सरकार पति दिनेश, पांचू सरकरा पिता कालीचरण, राकेश अग्निहोत्री पिता दुर्गप्रसाद, शशिकुमार विश्वकर्मा पिता रामकिशोर, रघुनंदन राय पिता देवी दयाल, प्रतिमा पटैरिया पिता नर्मदा प्रसाद लक्ष्मीपुर, प्रीती हाजरा पिता सतरंजन सहित कई अन्य यात्री घायल हुए।