
Color of democracy
पन्ना। विधानसभा क्षेत्र 59-गुनौर में कलेक्टर मनोज खत्री के निर्देशन में स्वीप प्लान अंतर्गत आइटीआइ के छात्रों एवं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा वॉलपेंटिंग, आमंत्रण कार्ड, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पतंगों में लोकतंत्र के रंग उकेर मतदाताओं को जागरुकता का संदेश दिया।
निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया। इसमें मुख्य रूप से एसडीएम गुनौर एससी परस्ते, सीइओ गुनौर शिखा भलावी, सीडीपीओ गुनौर कीर्ति चंदेल, तहसीलदार अमानगंज दीपा चतुर्वेदी, तहसीलदार गुनौर लाखन सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार गुनौर सुधीर गौतम, नायब तहसीलदार देवेन्द्रनगर उमेश तिवारी उपस्थित रहे।
मतदान दलों का प्रशिक्षण कल
अपर कलेक्टर धुर्वे ने बताया, 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे से डाइट में पिंक पोलिंग बूथ के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। मतदान दलों को प्रशिक्षण देने हेतु कक्ष क्रमांक 1 में डॉ. सरोजिनी अग्रवाल प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल महा. एवं संजय जडिया व्याख्याता डाइट की ड्यूटी लगाई गई है।
कक्ष क्रमांक 2 में मनोरमा गुप्ता सहायक प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल महा. एवं रविप्रकाश खरे वरिष्ठ व्याख्याता डाइट की ड्यूटी लगाई है। कक्ष 3 में गिरजेश शाक्य प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय एवं आरपी. भटनागर प्राचार्य डाइट की ड्यूटी लगाई है।
मोहनपुरवा में निकाली गई जागरुकता रैली
विधानसभा क्षेत्र 60 अन्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना ग्रामीण ज्योत्सना श्रीवास्तव द्वारा ग्राम मोहनपुरवा पोलिंग बूथ क्रमांक 208 में मतदाता जागरुकता रैली निकाली।
28 नवंबर को मतदान के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव अमित खरे, विकासखण्ड परियोजना सहायक दीपेश साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मान यादव, ज्योति उपाध्याय, नयनतारा श्रीवास्तव, रश्मि नैथानी, माधुरी सिंह, बेबी लोधी आदि ने हिस्सा लिया।
कम मतदान वाले गांव वीवीपैट का प्रदर्शन
कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम भैसवाही में मतदाता जागरुकता के लिए वीवीपैट का प्रदर्शन किया। बुजुर्ग एवं दिव्यांग और महिलाओं को आमंत्रण पत्र वितरित कर 28 नवंबर को मतदान के लिए आग्रह किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर शिखा भलावी, तहसीलदार अमानगंज, हल्का पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पगरा छात्राओं ने गीत गाया। ग्राम सिंघोरा मतदान केंद्र क्रमांक 37 एवं 38 में बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान कर रंगोली प्रतियोगिता की गई।
सहायक व्यय प्रेक्षक स्थैतिक निगरानी दलों पर रखें नजर
कलेक्टर मनोज खत्री की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी व्यय लेखा एवं जिपं सीइओ डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, रिटर्निंग आफिसर बीबी. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र रावत, जिला कोषालय अधिकारी ओपी. गुप्ता, सहायक संचालक जनसम्पर्क, सहायक व्यय प्रेक्षक, पवई एवं गुनौर, व्यय लेखा अधिकारी, नायब तहसीलदार दिव्या जैन एवं अवंतिका तिवारी सहित समस्त नायब तहसीलदार तथा स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल के सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि तीनों विधानसभाओं के सहायक व्यय प्रेक्षकों की स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यों पर निगरानी रखनी है। उनसे प्रतिदिन रिपोर्टिंग लेना भी सुनिश्चित करें। आवश्यक होने पर स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल एवं वीडियो निगरानी दल के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित करें।
वीडियो निगरानी दल के वीडियोग्राफर्स को भी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें यह अनिवार्य रूप से बताया जाए कि निर्वाचन के दौरान लेखा अनुवीक्षण में वीडियोग्राफी का कार्य महत्वपूर्ण है। रैली, सभा एवं विविध कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी के दौरान उपस्थित वाहनों की संख्या, प्रकार, वाहन नंबर, उपयोग में लायी गयी सामग्रियां, पोस्टर बैनर का साइज एवं संख्या आदि का वीडियो सावधानीपूर्वक बनाया जाए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
1 Nov 2018, 1:45 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़




