भाजपा कार्यालय मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी चंचल जैन का कहना है कि पार्टी का सोशल मीडिया सेल काम कर रहा है। पार्टी व प्रत्याशी से संबंधित सामग्री को प्रसारित करने के साथ ही सेल से जुड़े लोग यह भी ध्यान रख रहे हैं कि उनके प्रत्याशी या पार्टी को लेकर गलत कंटेंट, फोटो और वीडियो तो शेयर नहीं किए जा रहे हैं।