27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP का शातिर तस्कर MP से गिरफ्तार, मुंबई खपाने जा रहा था 70 नग हीरा, यहां पढ़े पूरी खबर

हीरों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4.50 लाख कीमत के 70 नग हीरा जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 14 Jan 2018, 5:06 PM IST

Diamond smuggler arrested with 70 part of Diamond

Diamond smuggler arrested with 70 part of Diamond

पन्ना। मध्यप्रदेश की पन्ना पुलिस को रविवार के दिन एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया गया कि यूपी का शातिर ठग पन्ना की ब्रजपुर क्षेत्र की खदानों से चोरी करके हीरा खपाने मुंबई जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पन्ना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है।

जिसके कब्जे से 4.50 लाख कीमत के 70 नग हीरा जब्त किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रियाज इकवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर जसबंत सिह राजपूत ने की है।

ये है पूरा मामला
एसपी रियाज इकवाल ने बताया कि, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हीरा तस्कर चोरी के हीरे लिए अबैध रूप से विक्री करने के लिए पन्ना से निकला है। जो देवेन्द्रनगर होते हुए सतना से मुम्बई जा रहा है। उक्त सूचना के बाद थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को अवगत कराकर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश प्राप्त कर एसडीओपी पन्ना परमाल मेहरा के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन किया।

बडागांव रेस्ट हाउस में दबिश
बडागांव रेस्ट हाउस के पास टीआई कोतवाली अरविंद सिंह दांगी मय बल के एवं देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के व्यक्ति को पुलिस ने रोककर उसका नाम पता पूछा तो वह व्यक्ति भागने लगा। जिसे पीछा करके पुलिस ने पकड़ा तो आरोपी ने आपना नाम धीरेन्द्र वर्मा पिता धूपा उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम वरसड़ा सलीमपुर बलिया उप्र हाल निवासी उन्नतनगर गोरेगांव वेस्ट मुम्बई का होना बताया।

पैंट के जेब से निकली पोटली
बारीकी से तलाशी लेने पर पहने हुए पैंट की चोर जेब से एक सफेद रंग की पालीथीन में सफेद रंग के कागज में 70 नग हीरे मिले। जिसमे 65 नग हीरे छोटे बड़े बिना तरासे हुए एवं 05 नग हीरे तरासे हुए पाए गए। बजन करीबन 16 कैरेट कुल कीमती करीबन 4.50 लाख रुपए बताई गई। उक्त हीरो के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि बिना तरासे हुए हीरे ब्रजपुर क्षेत्र की खदानों से चोरी करके लाया था। जिसे तरासकर बेचने के लिए तैयार करता है और 05 नग तरासे हुए हीरे मुम्बई से लाकर पन्ना में विक्री करने के लिए लाया था।

नहीं मिला विक्री का लाइसेंस
हीरे खरीदने और विक्री करने के लाइसेंस के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने हाथ खड़े कर दिए। आरोपी ने बताया कि उसके पास हीरा खरीदी और विक्रय करने का लाइसेंस उसके पास नहीं है। वह वर्षों से इसी तरह धंधा कर रहा है। तब आरोपी धीरेन्द्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर 70 नग हीरे कीमती करीब 4.50 लाख रुपए मौके पर जब्त कर लिया। जिसे माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल
शातिर तस्कर को पकडऩे वाली टीम में कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर जसबंत सिह राजपूत, सउनि बालेस सिंह बघेल, मान सिंह बिसेन, उम्मेद सिंह, प्र0आर कमलेश सिंह, बाबुलाल सिंह, आरक्षक आईमात, रामकरण आदित्य, ब्रषकेतु रावत, कमलेश शर्मा, विष्णुदत्त तिवारी, तथा साइबर सेल के राहुल सिंह बघेल व नीरज रैकवार आदि शामिल रहे।