
divisional lavel sports Opening in panna
पन्ना. जिला मुख्यालय के मनहर कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को संभागीय कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। डीईओ कमल सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोतिगता की शुरुआत की। दोनों प्रतियोगिताएं बालक-बालिका मिनी, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में आयोजित की जा रही हैं। शतरंज की प्रतियोगिता रुद्र प्रताप हायर सेकंडरी क्रमांक 2और कैरम की प्रतियोगिता एमडीआरएल में आयोजित हो रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में डीईओ कुशवाहा ने सभी खिलाडिय़ों से खेल भावना के साथ खेल खेलने की बात कही। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाडि़य़ों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विभाग के सहायक संचालक आरपी शुक्ला, योजना अधिकारी केके सोनी , जिला खेल अधिकारी अंजुली श्रीवास्तव, सांख्यकीय अधिकारी साकरे , शासकीय मनहर कन्या हायर सेकंडरी के प्राचार्य प्रमोद अवस्थी के आलावा बडी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नौ को होगा समापन
संभागीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन 9 जुलाई को होगा। इससे पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद दोनों स्कूलों में प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। एमडीआरएल स्कूल में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के पहले दिन एक दर्जन से भी अधिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसी तरह से आरपी क्रमांक 2 में चल रही कैरम की प्रतियोगिता में पहले चरण की कई प्रतियोगिताएं हुईं। संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया है। बताया गया कि आयोजन को लेकर विभाग की ओर से बीते कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं।
खेल के प्रति बढ़ेगा रुक्षान
शहर में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता से, विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुक्षान बढेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले से अब तक कोई खेल के क्षेत्र में बढा नाम नहीं मिला। ऐसे आयोजनों से निश्चत तौर पर खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।
Updated on:
7 Jul 2018, 8:07 PM IST
Published on:
7 Jul 2018, 7:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.