
Dozen hooters taken out of rowdy ministers' vehicles in two days
पन्ना. परिवहन विभाग व यातायात पन्ना की संयुक्त कार्रवाई दिनांक २३ व २४ अगस्त को एक दर्जन से अधिक वाहनों से हूटर व सायरन निकवाए गए। दो दिवस की कार्रवाई में जिले के विभिन्न इलाकों मेें जांच के दौरान निकलने वाले वाहनों के ओवर लाईट, सायरन व हूटर पर विशेष नजरे रही। सत्ताधारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के द्वारा रौब झडते हुए कही भी खुले आम हूटर का प्रयोग किया जा रहा था। जबकि प्रशासन के द्वारा हूटर व सायरन को प्रतिबंधित किया गया है।
इनको है छूट
केन्द्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन ११९ के मुताबिक केवल राज्यपाल व मुख्यमंत्री की एस्कोर्ट ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी पुलिस की सभी गाडियां और पीसीआर वैन, कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम,सिटी मजिस्टेट के वाहनों पर ही हूटर व सायरन लगाए जा सकते है। इसके आलावा केवल ड्यूटी के समय परिवहन, आबकारी, व्यापार कर और वन विभाग के अधिकारी कार में हूटर लगा सकता है। इनके आलाव कोई अपनी कार पर हूटर लगता है तो उस पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
चार पहिया वाहन चालकों पर मचा हडकंप
प्रशासन के निर्देशानुसार हूटर व सायरन की जांच से जिले के वा जिले की सीमा से निकलने वाले वाहनों पर हडकंप की स्थित मच गई। कई चार पहिया वाहन चालक रास्त बदलकर भागते दिखे। तो कई नेताओं को फोन करके यातायात प्रभारी से बात कराने की धमकी देते रहे। विशेष चेकिंग अभियान के तहत दो दिनों लगभग हजारों की तादात में चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं इस चेंकिग अभियान का कई लोगो ने स्वागत कर यातायात प्रभारी के धन्यवाद भी दिया।
समझाईस के बाद थमीई चलानी रशीद
23 व 24 अगस्त की कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार ज्योती दुबे ने चार पाहिया वाहन में लगे हूटर व सायरन का रौब उतारते हुए चलानी रशीद हाथ में थमा दी। साथ ही दोबार वाहन में इनका प्रयोग नहीं करने की भी समक्षाइस दी। चेकिंग के दौरान मार्ग से निकलने वाली जिन गाडियों पर हूटर व सायरन नजर आया उसका बोनट खोल कर जांच की गई।
इनका कहना है
सूबेदार ज्योती दुबे
यातायात प्रभारी पन्ना (मप्र)
चार पहिया वाहनों में प्रतिबंध के बाद भी हूटर लगा कर, संबंधित लोगों के द्वारा दुर्पयोग किया जाता है। कार्रवाई के दौरान दर्जनों गाडियों से हूटर व सायरन निकलवा कर चलानी कार्रवाई की गई।
Published on:
24 Aug 2018 09:53 pm

बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
