23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के इस शहर में हुई झमाझम बारिश, शहर की सड़को पर बन गई जाम की स्थित पूरी खबर के लिए पढ़े यहां

लगातार बारिश ने उसम और गर्मी से दिलाई राहत,- सड़कों में आई नालियों की गंदगी ने किया परेशान।
2 min read
Google source verification
first strong rain in panan mp

first strong rain in panan mp

पन्ना. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिला मुख्यालय सहित जिले के कई हिस्सों में दोपहर बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिला मुख्यालय में एक बार दोपहर में करीब आधो घंटे तक बारिश होने के बाद बंद हो गई थी। दोबारा शाम करीब 4बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ तो यह रात करीब 8 बजे तक चलता रहा। तेज बारिश के कारण नगर की नालिया ओर नाले उफान पर आ गए। बड़ी बाजार और छोटा बाजार क्षेत्र में सड़क तालाब जैसी भर गई।

लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

किशोर जी मंदिर के प्रवेश द्वार और कांच मंदिर रोड में पालियों की पूरी गंदगी सड़कों पर आ गई। इसके अलावा नगर के धाम मोहल्ला और इंद्रपुरी कॉलोनी के निचले हिस्सों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही जिले में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। जिसके अनुसार जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश भी हुई। चार घंटे तक लगातार हुई बारिश से पूरा शहर पानी-पानी दिखाई देने लगा। शहर में जहां देखो वहीं पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। सड़कों में पानी और नालियों की गंदगी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

किसानों के चहरे खिले
जिले के लोग करीब एक माह से भीषण गर्मी और उसम के दौर से गुजर रहा था। आज हुई झमाझम बारिश के कारण लोगों को भीषणगर्मी और उसम से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर किसानों के लिये यह बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। तेज बारिश से लोगों के खेत लाबालब भर गए हंै। इससे जिनके खेतों में जामा लगा हुआ था वे अब एक बोर खेतों की जुताई कराकर रोपा लगाने की तैयारी करने लगे हैं। जिन किसानों को बगैर रोपा के धान बोना है वे भी कल से ही खेतों में जुताई और बुवाई करने लगेंगे। यह बारिश किसानों के लिये अमृत के समान है।जिन किसानों की फसलें बारिश नहीं होने के कारण सूख रही थीं उन्हें भी इस बारिश से काफी राहत मिलेगी।