18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश: पन्ना में जमीन विवाद को लेकर 2 समुदायों में संघर्ष, 3 लोगों की मौत, यहां पढ़ें पूरा खूनी खेल

जमीन के विवाद में तीन की हत्या, सिमरा खुर्द टपरियन में संघर्ष के बाद तनाव, चार जिलों का पुलिस बल तैनात

2 min read
Google source verification
three killed in clash between two factions over land dispute in panna

three killed in clash between two factions over land dispute in panna

पन्ना। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा खुर्द (टपरियन) में जमीन के विवाद पर बुधवार को हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों पक्षों से गोली चली। और, उसके बाद से गांव में जबरदस्त तनाव है। एक घायल को गंभीर हालत में पवई से कटनी जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है। आईजी सागर सतीश कुमार सक्सेना, डीआइजी छतरपुर अनिल माहेश्वरी, एसपी छतरपुर विनीत खन्ना, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। हालातों को देखते हुए पन्ना, सागर, छतरपुर और सतना जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। पवई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्जकर लिया गया है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम
गांव के अकरम और जगदीश सिंह के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। उसी के चलते जगदीश पिता गुलाब सिंह ने बुधवार की सुबह 10 बजे अकरम के घर में घुसकर अनाज पिता अमीर खां (70) और हसीना पति अमजद खान (25) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। अनाज खां की तत्काल और हसीना की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, एक गोली अकरम के कंधे में लगने से वह भी घायल हो गया। दो हत्याओं की जानकारी लगते ही समुदाय विशेष के लोगों ने जगदीश सिंह को घेर लिया। और, कमरे में बंद करके उसकी भी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पवई पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी पन्ना, छतरपुर और सागर के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सभी जगहों से पुलिस बल तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। और अधिकारी भी चल दिए।

गांव में तनाव
गांव में एकसाथ दो समुदायों के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में तनाव है। जिसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल को बुला लिया गया है। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

जमीन के विवाद को लेकर ग्राम ग्राम सिमरा खुर्द टपरियन में तीन लोगों की हत्या हुई है। तीनों की अलग-अलग जगह मौत हुई है। महिला की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। पुलिस बल मौके पर है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अनिल महेश्वरी, डीआईजी छतरपुर