पन्ना/ मध्य प्रदेश के पन्ना शहर की रत्नगर्भा धरती, कब किसकी किस्मत चमका दे, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कुछ इसी प्रकार मजदूर भगवान दास के साथ हुआ और इन्हें एक साथ दो हीरे इस खदान से मिले, जिसमे एक 7.94 कैरेट का है, जबकि दूसरा 1.93 कैरेट का हीरा है। जानकारों की मानें तो, दोनो ही हीरों की अनुमानित कीमत 30 लाख से ज्यादा की होगी।