
Name of 22 thousand fake voters in panna
पन्ना. पवई विधायक मुकेश नायक ने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 22 हजार लोगों के नाम फर्जी तरीके से जोड़े जाने की बात कही है। उन्होंने फर्जी तरीके से जोड़े गए सभी नामों को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। पवई क्षेत्र के विधायक मुकेश नायक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर खत्री को ज्ञापन सौपा और फर्जी मतदाताओं की एक सूची सौंपते हुए जांच कराने और फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया, पवई विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 58 के विभिन्न ग्रामों में कुल मिलाकर 22 हजार ऐसे मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित है जो दो-दो और तीन-तीन पोलिंग बूथों ग्रामों की सूची में दर्ज है। एक ही मतदाता दो-दो जगह अपना नाम दर्ज कराये हुये है। कुछ तो ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज है जो न तो उस पोलिंग बूथ में निवास करते है और न ही पवई विधानसभा के मतदाता है। उन्होंंने कहा, दो-दो पोलिंग बूथों में नाम दर्ज होने से एक ही मतदाता दो स्थानों पर मतदान करेगा जो कि निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण रूप से अवैधानिक है। ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से तत्काल कार्रवाई कर मतदाता सूची में सम्मिलित फर्जी नाम एवं दो-दो पोलिंग बूथों में शामिल नाम को निरस्त कर एक ग्राम की पोलिंग बूथ में रखे जाने की कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर हेतराम शर्मा, शिवजीत सिंह, अनुराधा शेन्डगे, अजयवीर सिंह, मनीष मिश्रा, डीके दुबे, शशिकांत दीक्षित, पुरूषोत्तम जडिय़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल रहे।
सत्ता पक्ष पर लगाए आरोप
ज्ञापन सौपने के बाद पवई विधायक ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में काबिज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सोची समक्षी रणनीति है। प्रदेश सरकार के भाजपा नेताओं के द्वारा फर्जी तरीके मतदाताओं के नाम जुडनावे के क्रम जारी है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र फर्जी नाम हटाने की बाच कही।
Updated on:
8 Jul 2018, 2:53 AM IST
Published on:
7 Jul 2018, 9:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.