
Police seized five trucks laden with illegal sand in Panna
अजयगढ़. राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने बीती रात एक ट्रक को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए ग्राम पडऱहा के पास पकड़ा है। इसी तरह से चार अन्य ट्रक व डंपरों को ओवर लोडिंग पर पकड़ा गया है। रात एसडीएम व थाना प्रभारी की संयुक्त टीम रात्रि गस्त पर निकली। तभी ग्राम पडऱहा के पास ट्रक क्रमांक एमपी 35 एसए 0274 अवैध रूप से रेत कर परिवहन करते हुए रात करीब सवार दो बजे पकड़ा गया।
एसडीएम और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
पंचनामा तैयार कर उसे जब्त कर लिया गया। जिसका प्रतिवेदन वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग पन्ना को भेजा गया। वहीं ट्रक जब्त कर थाना अजयगढ़ में खड़ा किया गया। कार्रवाई के बाद एसडीएम एसके गुप्ता व थाना प्रभारी डीके सिंह अपनी टीम के साथ पिटपास पर जारी रेत से भरे ओवरलोडिंग ट्रकों पर कार्रवाईकरने लगे। इस दौरान चार ओपर लोड ट्रकों को पकड़ा गया। जिसमें ट्रक (एमपी 19 एचए 2353), एमपी 19 एचए 5330, यूपी 70 एफटी 9235 एवं यूपी 70 एचए 258 6 को क्षमता से अधिक रेत का परिवहन करते मिलने पर उपकड़ा गया है। चारों ट्रको के 30 हजार रुपए जुर्माना वसूला। कार्रवाई में राकेश गर्ग, दयाल सिंह, नरेंद्र के साथ पुलिस व राजस्व अमला साथ रहा।
भीना में जब्त रेत चुरा ले गए बदमाश
अजयढ़ क्षेत्र के ग्राम भीना में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाईमें जब्त करने के बाद रेत को वीरेंद्र सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया था। अब वीरेंद्र सिंह ने ही एसडीएम को आवेदन देकर जब्तशुदा रेत की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ इसी तरह जब्त रेत चोरी जाने का ज्ञापन जनसुनवाईमें भी कलेक्टर के पास पहुंचा था।
सुपुर्दगी में लेने वाले ने की शिकायत
वीरेंद्र सिंह पिता शिवराम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भीना थाना व तहसील अजयगढ़ ने एसडीएम अजयगढ़ को एक आवेदन देकर बताया है कि खनिज व राजस्व की सयुक्त टीम के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम भीना की आराजी नंबर 957 रकवा 0.350 हेक्टेयर खातेदार सिमिया बेवा गयादीन के की जमीन से रेत का अवैध डंप जब्त किया गया था। जब्ती के बाद इसे वीरेंद्र सिंह के नाम सुपुर्दगी में दिया गया था। बालू का पंचनामा बनाया गया था। आवेदन में बतया, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जब्तशुदा सुपुर्दगी की रेत रात में खेत से भरकर चोरी छिपे बिक्री कर लिया। यहां से सीधे ट्रैक्टरों से चोरी हुई य सीधे ट्रक भरवा दिए गए। चोरी छिपे जब्तशुदा रेत बेच ली गयी। सुपुर्दगीकर्ता को जैसे ही पता चला उसने एसडीएम को बरेत चोरी की जांच करवाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की एवं बची हुई जब्तशुदा रेत को चोरी से उठाने पर रोक लगाने का आवेदन दिया।
Published on:
25 Oct 2019 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
