3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना में दिवाली से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अजयगढ़ में बलवाड्रिल देख उपद्रवियों के उड़े होश

दीपावली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने किया माकड्रिल

less than 1 minute read
Google source verification
Singrauli police flag march

Singrauli police flag march

देवेंद्रनगर/अजयगढ़. दीपावली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने व कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया । जिसमें समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च निकलने के पूर्व थाना प्रभारी द्वारा समस्त स्टॉफ को दीपावली त्यौहार के लिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए ।उन्होंने थाना परिसर में ही बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया।

त्योहार से पहले माकड्रिल
उन्होंने समस्त स्टाफ से कहा कि कस्बे में शराबखोरी, जुआ-सट्टा एवं दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। फ्लेग मार्च देवेन्द्रनगर थाना से प्रारम्भ होकर सलेहा रोड, चांदनी चौक,सब्जी मंडी,मैन तिराहा, सतना रोड, बस्ती होते हुए बसस्टैंड,पन्ना रोड से होता हुआ वापस थाना पहुंचा। फ्लैग मार्च में घनश्याम मिश्रा ,रचना पटेल, राकेश सिंह बघेल, एमएल कोल सहित अन्य जवान शामिल रहे।

उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए निकाला फ्लैग मार्च
इधर, अजयगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी डीके सिंह बलबा ड्रिल का थाना परिसर में अभ्यास कराया गया। बलबा ड्रिल आगामी त्यौहारों को देखते हुये कराईगई। इसमें पुलिस को उपद्रवियों और उनकी रोकथाम के लिए तैनात पुलिस दो गुटों में बांटा गया। थाने के अधिकारी कर्मचारियों ने बलबा ड्रिल में उपयोग होने वाली वस्तुओं जैसे हेलमेट, बॉडीगार्ड, सिनकार्ड, लेग्गार्ड, टियर गेस, केन, लाठी, राईफल, अलग अलग पार्टियों के साथ मौके पर अभ्यास किया । पुलिस ने बलबा डील के सामान के साथ परिक्षण के लिए दौड़ लगाई। उपद्रियों को पककने व लाठी , पथराव करने का अभ्यास किया। बलबा डील नगर में कानून ब्यवस्था के मद्दे नजर व किसी अप्रिय घटना से निपटने की लिए यह अभ्यास किया गया। उक्त अभ्यास थाना प्रभारी सिंह के साथ अजयगढ़ के पुलिस अधिकारी एबं कर्मचारी सम्मलित रहे।