11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में नवविवाहिता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों अमानगंज में किया बवाल, चक्काजाम

परिजनों ने पति व भांजे पर लगाया हत्या का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
hangama

hangama

पन्ना/अमानगंज. ग्राम गड़ोखर निवसी कन्हैयाला मिश्रा के नवविवाहिता बेटी की झारखंड में हुई मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शवरखकर चक्काजाम कर दिया। पति व भांजे पर दहेज हत्या के आरोप लगाते उचित कार्रवाई की मांग की है।

ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
कन्हैयालाल ने बताया कि बेटी प्रियंका का विवाह 25 फरवरी को सिमरा कला निवासी रामकुमार दुबे से किया था। विवाह के बाद दोनों झारखंड के राजधनवार जिला गिरडी में रहने लगे थे। मायके पक्ष की मानें प्रियंका ने फोन पर पति और भांजे द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त करने व मारपीट की जानकारी दी थी। कुछ दिन बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शव आने के बाद कटनी रोड किया जाम
प्रियंका का शव लेकर रामकुमार अमानगंज पहुंचा तो मायके पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और प्रियंका के पति और भांजे कल्लू चनपुरिया पर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग करते हुए पन्ना-कटनी रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पीएम डॉ. आशीष तिवारी बीएमओ, डॉक्टर सुधीर चौहान द्वारा संयुक्त रूप से पीएम किया गया। जिसकी शार्ट पीएम रिपोर्ट कुछ ही देर बाद उपलब्ध करा दी गई। अन्य फॉरेंसिक जांचों के लिए बिसरा सागर भेजा जाएगा।