26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर-सिंगरौली रेल खंड: पन्ना-सतना के बीच रेलवे ब्रिजों का काम शुरू, यहां बन रहा रेलवे स्टेशन

सकरिया में रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म बनाने का काम जारी, देवेंद्रगनर में भी प्लेटफार्म का काम चालू, पन्ना और फुलवारी में थोड़ा इंतजार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 4 Jul 2018, 8:11 PM IST

working progess in satna panna railway line

working progess in satna panna railway line

पन्ना। ललितपुर-सिंगरौली 542 किमी. लंबे रेलवे लाइन के सतना-पन्ना रेलखंड में रेल लाने का काम इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है। जिले के समीप सकरिया में रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू हो गया है। देवेंद्रनगर में भी प्लेटफार्म बनाने का काम किया जा रहा है।

फुलवारी और पन्ना के रेलवे स्टेशन का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है। सतना-पन्ना रेल लाइन के लिए 5 बड़े और 40 छोटे पुलों का निर्माण किया जाना है। जिनमें से अभी 7 छोटे पुलों पर काम तेजी के साथ चल रहा है। शेष पुलों पर भी जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। काम को गति देने के लिए पन्ना में रेलवे का कार्यालय भी संचालित होने लगा है।

ये है मामला
गौरतलब है कि ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के सतना-पन्ना और पन्ना-खजुराहो रेल खंड के निर्माण के लिए जिले में बीते करीब दो साल से काम चल रहा है। करीब 73 किमी. लंबे रेलखंड के लिए देवेंद्रनगर तहसील के 15 और पन्ना तहसील के 7 गांवों से जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें देवेंद्रनगर तहसील के सभी प्रभावित गांवों में अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

15 गांवों में भू-अर्जन की कार्रवाई पूरी
सतना-पन्ना रेल खंड में पहले रेल चलाने के लिए इसमें तेजी के साथ काम किया जा रहा है। इसके तहत देवेंद्रनगर तहसील के प्रभावित सभी 15 गांवों में भू-अर्जन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। देवेंद्रनगर और बड़ागंाव में रेल लाइन के लिए पुलियों को बनाने का काम चल रहा है। सात पुलियों पर ठेकेदारों ने काम भी शुरू कर दिया है। जिनमें तेजी के साथ काम किया जा रहा है। बताया गया कि रेल मार्ग में कुल 40 छोटे और 5 बड़े पुलों को बनाया जाना है। जिन पुलों और पुलियों में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है उनमें आगामी कुछ दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।

और यहां ग्रामीणों ने रोका काम
पन्ना में प्रस्तावित रेलने स्टेशन से मुख्य मार्ग तक अप्रोच मार्ग बनाने के लिए लोकपाल सागर तालाब से मिट्टी निकालकर प्रस्तावित मार्ग में डाली जा रही थी। यह काम करीब एक माह तक चलता रहा। इस दौरान ग्रामीणों को रेलवे की ओर से भू-अर्जन का किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिलने के कारण प्रस्तावित मार्ग के मिट्टी डालने के काम को फिलहाल रुकवा दिया है। वही ग्राम जनकपुर में रहने वाले महर्षि स्कूल के आसपास के लोगों ने बगैर मुआवजा भुगतान के ठेकेदार द्वारा काम शुरू कराने के आरोप लगाए गए हैं। बीते दिनों प्रभावित लोगों ने बगैर भुगतान के काम कराने की शिकायत कलेक्टर से भी की है।

वन विभाग को देंगे 200 हेक्टेयर जमीन और राशि
सतना-पन्ना रेल खंड के लिए रेलवे को वन विभाग की करीब 100 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करना है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑनलाइन आवेदन वन विभाग को भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिसके बदले में वन विभाग को दोगुनी जमीन और वहां वन उगाने राशि भी देनी होगी। रेल विभाग को उम्मीद है कि वन विभाग से उन्हें शीघ्र ही जमीन मिल जाएगी। अजयगढ़ के 10 गांवों में भी रेलवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के तहत धारा 19 की कार्रवाई हो गई है। इससे सभी लोगों के रकबा और नाम तय कर दिए गए हैं। खजुराहो-पन्ना रेल लाइन का काम हालांकि अभी काफी पीछे चल रहा है। सतना-पन्ना रेल खंड में जिस गति से काम चल रहा है उससे कई बुजुर्गों को उम्मीद है कि शायद उनके सामने रेल पन्ना में आ जाए। रेल आने के बाद पन्ना के विकास का पहिया भी तेजी के साथ घूमने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां अभी तक वृहद औद्योगिक इकाई नहीं होने का बड़ा कारण रेल सुविधा का नहीं होना भी रहा है।

रेलवे सतना-पन्ना रेलखंड के काम को प्राथमिकता के साथ कर रहा है। देवेंद्रनगर और बड़ागांव में सात पुलियों का काम चल रहा है। सकरिया में प्लेटफॉर्म और स्टेशन बन रहे हैं। देवेंद्रनगर में भी प्लेटफार्म का काम चालू है। पन्ना और फुलवारी में भी जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। तालाब से मिट्टी निकालने के लिए एप्रोच मार्ग का काम शुरू किया गया था। अभी उसकी कार्य एजेंसी तय नहीं हुई है।
एसके रिछारिया, कार्यपालन यंत्री, पश्चिम मध्य रेलवे