(पटना): पटना के रहने वाले 8 वीं कक्षा के छात्र आर्यन के अपहरण केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आर्यन को मीठापुर बस स्टैंड से बरामद किया। पुलिस ने जब छात्र से पूछताछ की तो चौंका देने वाली बात निकलकर सामने आई। दरअसल किसी ओर ने नहीं बल्कि आर्यन ने ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। इसके पीछे की वजह जानकर सभी दंग रह गए।