3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंद कुमार बढाने वाले है सुपर 30 का दायरा,अब 90 छात्रों को देंगे प्रशिक्षण!

आईआईटी जेईई की प्रवेश परीक्षा के नतीजे सामने आने के बाद सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Jun 2018, 8:35 PM IST

super 30 founder anand kumar

super 30 founder anand kumar

(पटना): रविवार को आईआईटी-जेईई की प्रवेश परीक्षा के नतीजे सामने आए। सुपर 30 के 26 बच्चों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की। इस परीणाम के आते ही सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है।

यह है बड़ी घोषणा

सुपर 30 संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार ने घोषणा की है कि वह कुछ दिनों में अपने संस्थान में पढने वाले छात्रों की संख्या बढाने वाले है। इस बारे में उन्होंने बताया कि सुपर 30 में पढने वाले 30 छात्रों में से 26 छात्रों ने आईआईटी-जेईई एडवांस 2018 की परीक्षा पास कर ली है। यह सभी छात्र आर्थिक रूप से पिछडे तबके से आते है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल वह आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा के लिए 90 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे और उनकी तैयारी करवाएंगे। आनंद ने बताया कि इस बाबत विद्यार्थियों का चयन करने के लिए वह प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेंगे।

क्या है सुपर 30

सुपर 30 का नाम आज के समय में आईआईटी-जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली शीर्ष संस्थानों में शुमार है। पर यह सस्थान अन्य संस्थानों से भिन्न है। यहां पर भारी भरकम फिस लेकर या किसी की सिफारिश से प्रवेश नहीं मिलता है। इस कोंचिग सेंटर में भर्ती होने के लिए आवश्यकता है तो केवल प्रतिभा की।


बिहार के रहने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार ने सन 2000 में गरीब और पिछडे वर्गों से आने वाले छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए एक संस्था की स्थापना की जिसका नाम सुपर 30 रखा गया। इस संस्थान में 30 छात्रों का चयन कर उन्हें मुफ्त में तैयारी करवाई जाती है। सस्थान में ही छात्रों को रहने,खाने और पढने की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। 30 इसी तरह 16 साल से गरीब और पीछडे वर्ग के बच्चों को तैयारी करवा रहा है। सुपर 30 के छात्रों ने हर बार आईआईटी-जेईई की प्रवेश परीक्षा में अच्छे नंबरों से चयन करवाकर किर्तिमान स्थापित किया है।