3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: बिहार में झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, दक्षिण बिहार में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार को पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी, नवादा, बांका और जमुई बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 26 Jul 2025, 10:30 AM IST

Bihar Weather

पटना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ANI

Bihar Weather बिहार में शुक्रवार से ही कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई है। वहीं गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

12 जिलों ने बारिश का अलर्ट

शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पटना, गया, बक्सर, बेगूसराय सहित आसपास के 14 जिलों में भी रुक-रुककर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और उत्तर बिहार के जिलों को मिलाकर कुल 26 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

अभी दो दिन छाये रहेंगे बादल

उत्तर बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण बदल छाए हुए हैं। अगले दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव से पारा 38 डिग्री से लुढ़क कर 32.1 डिग्री तक आ पहुंचा है। जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर बारिश होने के बाद धान सहित अन्य खरीफ फसलों की रोपाई के काम में तेजी आई है।