(सारण): बिहार से निर्मम हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पर एक किशोरी पर तेजाब डालकर व धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद किशोरी की आंख भी निकाल ली गई। किशोरी का शव सुनसान जगह पर पाया गया। इस मामले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्टठा हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू में किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शक की बिनाह पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।