
lalu prasad yadav
(पटना): राजद के स्थापन दिवस के तीन दिन बाद आज पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुंबई से पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती मौजूद थी। भोला यादव भी लालू के साथ वहां पर उपस्थित रहे। लालू का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं व लालू समर्थकों का जमावडा लग गया।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव का इलाज मुुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में चल रहा था इसी बीच उन्हें पटना जाना पडा था। 17 जून को वह दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए और 6 दिन के बाद 24 जून को उनका फिस्टुला का आॅपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की ओर से उन्हेें तीन महिने तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।
सियासी तरीके से देखा जा रहा
लालू प्रसाद यादव के पटना आगमन को सियासी तौर पर भी जोडकर देखा जा रहा है। जहां तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बीच अनबन की बात सामने आ रही है ऐसे में लालू प्रसाद यादव का पटना आने से ऐसी बातों का खंडन होगा। और लालू प्रसाद यादव दोबारा परिवार को एक सूत्र में परीनों का काम कर सकते है। हालांकि अदालत ने उन्हें राजनीति और किसी भी तरह की बायनबाजी से दूरी बनाएं रखने के लिए बाध्य किया है। फिर भी अपने परिवार के बीच कथित तौर पर चल रही अनबन को तो वह दूर कर ही सकते है।
17 अगस्त तक बेल पर रहेंगे लालू प्रसाद यादव
बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची की होटवार जेल में सजा काट रहे थे। इसी बीच खराब स्वास्थ्य के चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से लेकर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल तक ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें अदालत की ओर से 11 मई को छ हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई। यह अवधि खत्म होने पर जमानत को तीन जुलाई तक बढा दिया गया और इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 जून तय कर दी गई। 29 जून को सुनवाई करते हुए अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को 6 सप्ताह तक और बढा दिया। अब लालू प्रसाद यादव 17 अगस्त तक जमानत पर बाहर रहकर बेहतर तरीके से अपना इलाज करवा सकेंगे। अदालत की ओर से यह शर्त रखी गई है कि इस दौरान वह राजनीति से दूर रहेंगे और मीडिया में किसी भी तरह की बात नहीं कहेंगे।
Updated on:
08 Jul 2018 05:05 pm
Published on:
08 Jul 2018 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
